Site iconSite icon AR Live News

एक्मे ग्रुप पर आयकर छापा: नामी रिसोर्ट सहित कई बड़े प्रोजेक्ट में निवेश और 17 लॉकर्स के दस्तावेज मिले

income tax detect unaccounted crores of investment of akme group udaipur -2income tax detect unaccounted crores of investment of akme group udaipur -2

घर व अन्य ठिकानों से मिले एक करोड़ रूपए, 8 से 10 किलो सोने के जेवर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में आयकर विभाग द्वारा एक्मे ग्रुप पर चल रही छापेमारी में अब तक कई बड़े प्रोजेक्ट में करोड़ों के निवेश के दस्तावेज मिल चुके हैं, इसमें आयकर विभाग की टीम को उदयपुर के एक नामी रिसोर्ट में भी बड़े स्तर पर निवेश के दस्तावेज मिले हैं। आयकर विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरी कार्रवाई आयकर विभाग के इंटेलीजेंस विंग के सुयक्त निदेशक कमलेश मीणा के नेतृत्व में चल रही है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की एक्मे ग्रुप और इससे जुड़े ग्रुप्स के 37 ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। छापे में अघोषित आय का खुलासा होना शुरू हो चुका है। अभी तक आयकर टीमों को इनके घरों से 1 करोड़ रूपए से ज्यादा का कैश और 8 से 10 किलो सोने के जेवर बरामद हो चुके हैं।

इसके अलावा आयकर टीमों को 17 से ज्यादा अघोषित लॉकर्स, कई बड़े प्रोजेक्ट्स में निवेश के दस्तावेजों सहित ऑटो-फाइनेंस के जरिए बड़े स्तर पर नकदी के लेन-देन, उंची ब्याज दर पर रकम देकर हुंडी कारोबार का भी खुलासा हुआ है। आयकर विभाग ने प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई अभी जारी है, इसमें शुक्रवार तक बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

Exit mobile version