Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में 3 से 6 दिसंबर के बीच आएगी भारत जोड़ो यात्रा

bharat jodo yatra to enter rajasthan between december 3 to 6 december 2022bharat jodo yatra to enter rajasthan between december 3 to 6 december 2022

भारत जोड़ो यात्रा के प्रभाव से बीजेपी में है घबराहट : सचिन पायलट

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को कांग्रेस वॉर रूम में बैठक हुई। करीब दो महीने बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एक मंच पर दिखाई दिए। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने और इस दौरान अलवर में रैली निकालने को लेकर चर्चा की।

बैठक से निकलते समय सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 3 से 6 दिसंबर के बीच झालावाड़ के रास्ते राजस्थान में प्रवेश करना तय है। सचिन ने कहा भारत जोड़ो यात्रा 15 से 18 दिन प्रदेश में रहेगी और अलग-अलग जिलों में रैली की जाएगी, एक बड़ी रैली अलवर में करेंगे।

सचिन ने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा में घबराहट है, वे यात्रा में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन प्रदेश के नागरिक समझदार हैं, ऐसे में इस यात्रा से लाखों लाख लोग जुड़ेंगे। भारत जोड़ो यात्रा कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है, यह देश के लोगों को जोड़ने की यात्रा है, इस यात्रा का उद्देश्य देश में फैली लाचारी, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों के खिलाफ मुखर होने और जनता के बीच जाकर जनता की बात को सुनने का है।

पायलट ने कहा भाजपा तो जनता के बीच जाकर ऐसा नहीं करती, भाजपा तो बस मन की बात, रेडियो और विज्ञापनों के जरिए अपनी बात कह देती है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा का पूरे देश और राजस्थान में बहुत सकारात्मक संदेश जाएगा। सचिन पायलट ने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा को लेकर सभी एकजुटता के साथ काम कर रहे हैं। उनकी यात्रा में राजस्थान पहला ऐसा प्रदेश है, जहां कांग्रेस की सरकार है, तो उनका अद्भुत स्वागत होगा और राजस्थान में यात्रा एतिहासिक रहेगी।

Exit mobile version