Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर को मिली 15 करोड़ की अत्याधुनिक फायर ब्रिगेड

Udaipur nagar nigam got 15 crore aerial hydraulic ladderUdaipur nagar nigam got 15 crore aerial hydraulic ladder

60 मीटर ऊंचाई वाली बहुमंजिला इमारत में आगे लगने पर भी आएगी काम

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में 60 मीटर तक की ऊँचाई वाली बहुमंजिला इमारतों में आग लगने पर भी तत्काल बचाव कार्य शुरू हो सकेगा। मंगलवार को नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने जयपुर से उदयपुर नगर निगम के लिए अत्याधुनिक फायर ब्रिगेड(एरियल हाईड्रोलिक लेडर ) को उदयपुर रवाना किया।

धारीवाल ने जयपुर स्थित उनके निवास से उदयपुर नगर निगम के साथ ही कोटा (उत्तर), नगर निगम जोधपुर (उत्तर) व नगर परिषद भिवाड़ी के लिए भी अत्याधुनिक फायर ब्रिगेड को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि 60 करोड़ की लागत से ये चार एरियल हाईड्रोलिक लेडर प्लेटफार्म मंगवाए गए हैं। इस दौरान स्वायत्त शासन सचिव डॉ.जोगाराम जांगीड़, निदेशक एवं सयुंक्त सचिव स्वायत्त शासन विभाग हृदेश कुमार शर्मा, मुख्य अभियन्ता अरूण व्यास भी मौजूद थे।

उदयपुर को जल्द से जल्द यह सुविधा मिले इसके लिए नगर निगम आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ भी पिछले कई दिनों से इस मामले में जयपुर स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए थे।

बढ़ती बहुमंजिला इमारतों को देखते हुए बहुत जरूरी थी यह सुविधा

शांति धारीवाल ने बताया कि हाईड्रोलिक लेडर प्लेटफार्म 60 मीटर ऊँचाई के है। इनका उपयोग 60 मीटर तक की ऊँचाई वाली बहुमंजिला ईमारतों में आग बुझाने एवं जान-माल की हानि से बचाव में किया जा सकेगा। 10 साल तक संचालन एवं रखरखाव निर्माता फर्म द्वारा किया जाएगा। इससे इन संसाधनों की उपयोगिता भी बनी रहेगी। अग्निशमन सुविधाओं का आधुनिकीकरण करते हुये नये फाययरमैन की भर्ती, प्रशिक्षण का कार्य भी किया जा रहा है।

उदयपुर में ऊंची इमारत में आग लगने पर बेबस हो जाती निगम की टीम

उदयपुर नगर निगम के पास फायर ब्रिगेड की सुविधा तो हैं, लेकिन किसी ऊंची इमारत में आग लगने पर निगम की टीमें बेबस हो जाती हैं। कारण यह कि निगम के पास जो फायर ब्रिगेड हैं उससे तीन या चार मंजिला इमारत तक ही आग बुझाने का काम हो सकता हैं वह भी काफी मशक्कत के बाद। ऐसे में अब निगम को यह अत्याधुनिक फायर ब्रिगेड मिलने से बचाव दल को भी काफी सुविधाजनक रहेगा।

Exit mobile version