Site iconSite icon AR Live News

लखीमपुर खीरी में सड़क पर बने गड्ढे ने ली 5 जानें, 6 घायल

लखीमपुर खीरी (एआर लाइव न्यूज)। लखीमपुर खीरी जिले के पलिया थाना क्षेत्र में भीरा-पल्लिया मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक एसयूवी के खाई में पलट गई, जिससे सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार करीब 12 लोगों से भरी एक एसयूवी शाहजहांपुर से पलिया जा रही थी। इसी दौरान पलिया कस्बे से लगभग दो किलोमीटर दूर अटरिया गांव के पास सड़क पर मौजूद एक गड्ढे के कारण एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में 2 सरकारी शिक्षक

मृतकों में दो शिक्षक पलिया प्रखंड के फरसाहिया प्राथमिक विद्यालय में तैनात रामपुर जिले के 30 वर्षीय उमेश गंगवार और हिम्मतनगर स्कूल में तैनात 32 वर्षीय हरनाम सिंह शामिल हैं। इसके अलावा दो अन्य मृतक 54 वर्षीय राज किशोर और 25 वर्षीय विनय हैं, जबकि एक मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

Exit mobile version