Site iconSite icon AR Live News

राजसमंद : हवन और पूर्णाहुति के साथ ही तीन दिवसीय महोत्सव का समापन

havan purnahuti in rajsamandhavan purnahuti in rajsamand

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। राजनगर के बजरंग चौराहा स्थित बालाजी मंदिर में सातवीं वर्षगाठ पर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव पर हवन एवं पूर्णाहुति के साथ ही विराम लगा।

महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार सुबह श्रीराम सत्यनारायण मंदिर के महंत बिहारी दास महाराज, श्यामदास व बजरंग दास के सानिध्य में पंडित शशिकांत दीक्षित ने हवन पूजन किया। सुबह 11.15 बजे पूर्णाहुति होकर मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई और बालाजी की आरती हुई। महोत्सव में बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी शामिल हुए।

देर तक चली भजन संध्या

तीन दिवसीय महोत्सव में सोमवार को हुई भजन संध्या में देर रात तक धर्म प्रेमी भजनों पर झुमते दिखे। भजन गायक लेहरूदास वैष्णव ने गणपति वंदना से भजना संध्या की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने बालाजी, मां अन्नपूर्णा, शिव भक्ति और भैरव भक्ति के भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान कई छोटे बच्चे भी अपने आप को भजनों पर झुमने से रोक नहीं पाए। समिति अध्यक्ष कैलाश निष्कलंक सहित कई धर्म प्रेमी व्यवस्था बनाने में सक्रिय नजर आए।

Exit mobile version