Site iconSite icon AR Live News

गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग दंपत्ति की गला दबाकर हत्या

गाजियाबाद (एआर लाइव न्यूज)। शहर के लोनी इलाके में मंगलवार सुबह एक घर में मृत अवस्था में बुजुर्ग दंपत्ति के मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसपी ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की चर्च कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपत्ति इब्राहिम खान और उनकी पत्नी की गाला दबाकर हत्या की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार दंपत्ति की बेटी फातिमा जब सुबह 6 बजे दूध लेने गई तो दंपत्ति को मृत अवस्था में देखा। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

15 साल से रह रहे थे इसी घर में

पुलिस की शुरुआती जाँच में सामने आया कि इब्राहिम खान कबाड़ी का काम करते थे। करीब 15 साल से इसी घर में रह रहे थे। घर से किसी तरह का कोई सामान गायब नहीं हुआ है, जिससे हत्या किसी रंजिश के चलते करने की आशंका है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version