गाजियाबाद (एआर लाइव न्यूज)। गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में इंद्रा पुरी तिबाड़ा रोड के पास रविवार रात जन्मदिन की पार्टी मनाने गए एक युवक की कुछ अज्ञात लोगों ने 2 गोली मारकर हत्या कर दी गई।
1 गोली पीठ में और 1 गोली सिर में मारी
एसपी देहात इराज रजा ने बताया कि मोदीनगर इंद्रा पुरी तिबड़ा रोड निवासी दीपक पासी रविवार रात अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के पास खाली पड़े प्लाट में एक युवती मोनिका के जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। इस दौरान दीपक की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ गया कि दूसरे पक्ष ने दीपक और उसके साथियों पर पथराव कर दिया और फिर अंधाधुन्ध गोलिया चला दी। दीपक की पीठ में 1 गोली जा लगी और वह जमीन पर गिर गया। फिर हमलावरों ने दीपक के सिर में एक और गोली मार दी, जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
दीपक का एक दोस्त सिर में चोट लगने से घायल हो गया जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया है।

