Site iconSite icon AR Live News

बाराबंकी पुलिस की तस्करों पर कार्रवाई : 2 करोड़ की स्मैक पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार

barabanki police caught smack cost of 2 crorebarabanki police caught smack cost of 2 crore

बाराबंकी,(एआर लाइव न्यूज)। बाराबंकी पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। असन्द्रा थाना पुलिस ने 2 किलो स्मैक पकड़ी है और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 2 करोड़ रूपए कीमत बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि जहांगीराबाद निवासी इकबाल अंसारी पुत्र मोहम्मद इलियास और जैदपुर निवासी यमुना प्रसाद गोसाई पुत्र रामाश्रय को हाजीपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो अवैध स्मैक बरामद की गई है।

सउदी से लौटने के बाद शुरू की तस्करी

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी इकबाल अंसारी पूर्व में सउदी अरब में रहता था। वह 2019 में वहां से भारत लौटा और यहां मादक पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी। बार-बार गिरोह के सदस्यों को बदल-बदल कर अपराध करता है। गिरोह में हर सदस्य को निश्चित कार्य सौपा गया था। अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर करीब दो वर्षों से अवैध स्मैक की तस्करी की जा रही है। अभियुक्तगणों के मोबाइल तथा पूछताछ से कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसमें कई लोगों की संलिप्ता पायी गयी है।

Exit mobile version