उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अर्थ ग्रुप के सीईओ डॉ. अरविंदर सिंह को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फेस एस्थेटिक्स, कॉस्मेटोलॉजी व कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया है। सौंदर्य शास्त्र में रिसर्च वर्क व हज़ारों मरीजों के सफल इलाज के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है।
डॉक्टर सिंह राजस्थान के प्रथम बोर्ड सर्टिफाइड कास्मेटिक डर्माटोलोजस्ट व एस्थेटिक फिजिशियन हैं और भारत के प्रथम क्वॉलिटी सेंटर को राजस्थान में लाने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं। अर्थ स्किन पर लेजर हेयर रिमूवल, मुहांसों का इलाज, मुहांसों के दाग, स्किन पिगमेंट, मोटापा जैसी विभिन्न समस्याओं का इलाज और आधुनिक टेक्नोलॉजी के लिए सम्मानित किया गया।

