Site iconSite icon AR Live News

अफीम की सबसे बड़ी बरामदगी: नारकोटिक्स ब्यूरो ने पकड़ी 102 किलो अफीम, 3 तस्कर गिरफ्तार

जयपुर (एआर लाइव न्यूज)। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), नीमच ने जयपुर-आगरा राजमार्ग के राजाधोक टोल प्लाजा पर अफीम की सबसे बड़ी बरामदगी की कार्यवाही को अंजाम दिया। सीबीएन ने एक 22-पहिया ट्रक से 102.910 किलोग्राम वजन अफीम के 95 पैकेट बरामद किए। साथ ही 3 तस्करों को गिरफ्तार किया।

सीबीएन अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली थी कि अशोक लीलैंड ट्रक (22-पहिया) भारी मात्रा में अवैध अफीम उत्तर पूर्व से राजस्थान ले जा रहा है। जिसके बाद सीबीएन नीमच के अधिकारियों की गठित टीम ने संदिग्ध मार्ग पर निगरानी बढ़ाई। इसी दौरान टीम ने राजधोक टोल प्लाजा पर संदिग्ध ट्रक की पहचान की। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। जिससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन सीबीएन अधिकारियों की सूझबूझ वह ट्रक को रोकने में सफल हुए।

अफीम के 95 पैकेट किए बरामद

आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि अफीम को ट्रौला के अंदर विशेष रूप से निर्मित गुहाओं में छुपाया गया था। चूंकि सुरक्षा कारणों से राजमार्ग पर वाहन की तलाशी लेना संभव नहीं था, इसलिए ट्रक को सीबीएन कार्यालय लाये। जहाँ ट्रक की तलाशी लेने पर अंदर विशेष रूप से निर्मित गुहाओं से 102.910 किलोग्राम वजन के अफीम के कुल 95 पैकेट बरामद किए गए। नशीली दवाओं के साथ वाहन को जब्त कर लिया गया है। साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version