Site iconSite icon AR Live News

रेलवे ट्रैक विस्फोट केस: एटीएस एडीजी राठौड़ ने कहा निसंदेह यह डिसरप्शन एक्टिविटी है

udaipur ahmedabad rail track blast case ATS ADG Ashok rathoreudaipur ahmedabad rail track blast case ATS ADG Ashok rathore

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर केवड़े की नाल में ओडा रेलवे पुल को विस्फोट कर क्षतिग्रस्त करने के मामले में जांच के लिए मंगलवार को स्टेट एसओजी-एटीएस के एडीजी अशोक राठौड़ उदयपुर पहुंचे। यहां एडीजी राठौ़ड़ ने अन्य अधिकारियों के साथ रेलवे पुल और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि टीम केस पर वर्कआउट कर रही है। इनवेस्टिगेशन के क्या-क्या आयाम हो सकते हैं, उन पर भी स्पॉट पर विचार विमर्श किया गया है। अभी कुछ प्रश्न हमारे बकाया है, इस प्रश्नों पर आपस में जब सामूहिक चर्चा करेंगे, इसके बाद स्थिति और स्पष्ट होगी, लेकिन यह विश्वास है कि यह केस वर्कआउट होगा।

विस्फोट करने वालों की क्या ट्रेन को टारगेट करने की योजना थी, के सवाल पर एडीजी ने जवाब दिया कि इस बात में कोई संदेह ही नहीं है कि यह जो एक्टिविटी हुई है यह डिसरप्शन और सबोटेज (तोड़फोड़) की एक्टिविटी है। मैं अभी इतना ही कह सकता हूं कि केस पर वर्कआउट कर रहे हैं कि इसमें कौन इनवॉल्व है।

Exit mobile version