70 लाख से अधिक की वसूली
जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। अवैध खनन रोकने खान विभाग द्वारा प्रदेश भर में चलाए गए तीन दिन के जांच अभियान में 195 स्थानों पर कारवाई कर 200 वाहन जब्त किए गए हैं।
एसीएस माइंस डॉ.सुबोध अग्रवाल ने बताया कि 11 नवंबर से चलाए गए तीन दिन के अभियान में राज्यभर में 195 कार्यवाही कर 200 वाहनों की जब्ती के साथ ही 70 लाख 29 हजार से अधिक की राशि जुर्माने के रुप में वसूली जा चुकी है। सर्वाधिक 176 कार्यवाही अवैध खनिज परिवहन की गई हैं। अवैध भंडारण के 4 प्रकरण सामने आए हैं,अवैध खनन गतिविधियों पर 15 कार्रवाई की गई है। अधिकारियों द्वारा कार्यवाही के दौरान 523 टन खनिज को जब्त किया है। निदेशक माइंस संदेश नायक ने बताया कि इस अभियान का सफल परिणाम आया हैं।
सबसे ज्यादा कारवाई जयपुर जोन में
एसीएस डॉ.सुबोध अग्रवाल ने बताया कि अभियान के दौरान सर्वाधिक कार्रवाई जयपुर जोन और जयपुर वृत में रही हैं वहीं वसूली राशि में भी जयपुर आगे रहा है।10 जनवरी को स्टोनमार्ट के उद्घाटन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अवैध खनन रोकने के लिए किए जा रहे विभाग के प्रयास का जिक्र करने के साथ ही सख्ती पर जोर दिया था। इसके बाद विभाग ने तत्काल तीन दिन का जांच अभियान शुरू किया। जयपुर जोन में अतिरिक्त निदेशक बीएस सोढ़ा, जोधपुर व उदयपुर जोन में महेश माथुर और कोटा में महावीर मीणा की देखरेख में जांच अभियान चला।

