रामनगर। थाना क्षेत्र के रामनगर से फतेहपुर जाने वाले सड़क मार्ग पर रविवार रात जा रही एक मिनी बस में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गयी। बस चालक ने बमुश्किल बस से कूदकर जान बचाई और पुलिस व निगम कर्मियों को सूचना दी। जब तक बस में लगी आग पर काबू पाया गया, आग जलकर खाक हो चुकी थी।
बस मालिक विश्वनाथ ने बताया कि घटना के समय उनकी मिनी बस विपिन कुमार चला रहे थे। देर रात यात्रियों को छोड़ने के बाद चालक विपिन मिनी बस अपने घर अमोली लेकर जा रहा था। तभी बरियारपुर मोड़ के पास अचानक से बस में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आनन-फानन में ड्राइवर ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई और हादसे की सूचना बस मालिक व स्थानीय पुलिस को दी।

