उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। शहर के वार्ड 60 के कई मोहल्लोंं में इन दिनों मटमैला पानी आने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा हैं।
शनिवार को क्षेत्रीय महिलाएं पार्षद नेहा कुमावत को साथ लेकर कलेक्ट्री पहुंची। शनिवार को अफसरों की छुट्टी होने के बावजूद ये महिलाएं कलेक्ट्री बाहर धरने पर बैठ गई। एडीएम प्रशासन ओपी बुनकर कलेक्ट्री में मौजूद थे ऐसे में उनको ज्ञापन देकर समस्याएं बतायी।
वार्ड के इन मोहल्लों मेें है पेयजल समस्या
पार्षद नेहा कुमावत ने बताया कि क्षेत्र के धोलबावड़ी, रामद्वारा चौक, सुथारवाड़ा, सीमेंट गली, खत्रियों की गली व भोपालवाड़ी में रहने वाले लोगों के घरों में तीन दिनों से मटमैला व बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही हैं। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता हैं। ऐसे में भूमिगत लाइन की जांच करवाई जानी चाहिए, ताकी कहीं पर लाइन में लिकेज हो तो पता चल सके।

