Site iconSite icon AR Live News

सेना के जवान की उदयपुर में सड़क हादसे में मौत

Army jawan dies in road accident in UdaipurArmy jawan dies in road accident in Udaipur

गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर हुआ हादसा, छुट्टियां मनाने उदयपुर आ रहा था जवान

गोगुंदा/उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जिले के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर बेकरिया थाना क्षेत्र के लोहारचा के समीप शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलटकर चट्टान से टकरा गई। हादसे में कार सवार सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

बेकरिया थानाधिकारी मुकेश कुमार जाट ने बताया कि दिल्ली के आर्मी विंग में तैनात गुजरात के अहमदाबाद निवासी पुष्पराज सिंह (24 वर्ष) पुत्र रामपाल सिंह बाघेला छुट्टियों पर घर आए हुए थे और घूमने के लिए अमदाबाद से उदयपुर आ रहे थे। तभी पिंडवाड़ा से उदयपुर की ओर आते समय लोहारचा व क्यारी के बीच कार अनियंत्रित होकर कई पलटी खाने के बाद कार चट्टान से जाकर टकरा गई। जिसमें पुष्पराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ग्रामीणों व राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गयी। सूचना पर देवरिया पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव बेकरिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर गमगीन माहौल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया।

Exit mobile version