Site iconSite icon AR Live News

यूसीसीआई एक्सीलेन्स अवार्ड्स 2023: मेवाड़ के 8 जिलों के उद्यमी कर सकते हैं आवेदन

ucci excellence awards 2023ucci excellence awards 2023

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्री द्वारा यूसीसीआई भवन के पायरोटेक टेम्पसन्स सभागार में शुक्रवार यूसीसीआई एक्सीलेन्स अवार्ड 2023 की घोषणा कर प्रेस वार्ता की गयी। अध्यक्ष संजय सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 फरवरी 2023 को उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के स्थापना दिवस पर यूसीसीआई एक्सीलेन्स अवार्ड समारोह होगा।

वर्ष के दौरान उल्लेखनीय औद्योगिक अथवा व्यावसायिक उपलब्धी हासिल करने और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए उद्यमियों और व्यवसायियों को यूसीसीआई एक्सीलेन्स अवार्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा।

माईक्रो, स्मॉल, मीडियम एवं लार्ज एन्टरप्राईज कर सकते हैं आवेदन

यूसीसीआई एक्सीलेन्स अवार्ड्स 2023 के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। यूसीसीआई की अधिकारिक वेबसाईट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यूसीसीआई एक्सीलेन्स अवार्ड्स स्टैण्डिंग कमेटी के सदस्य मनीष गोधा ने बताया कि यह पुरस्कार मैन्यूफैक्चरिंग इण्डस्ट्री, सर्विस सेक्टर, सोशल एन्टरप्राईज और सीएसआर के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्यमों को प्रदान किये जाएंगे। जिनमें माईक्रो, स्मॉल, मीडियम एवं लार्ज एन्टरप्राईज शामिल हैं।

आवेदन दक्षिण राजस्थान के आठ जिलों उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर एवं सिरोही स्थित समस्त उद्यमी कर सकते हैं।

नौ अवार्ड्स दिए जाएंगे

  1. पीपी सिंघल सोशल एन्टरप्राईज अवार्ड
  2. वेदान्ता हिन्दुस्तान जिंक सीएसआर अवार्ड
  3. पायरोटेक टेम्पसन्स मैन्यूफैक्चरिंग अवार्ड – लार्ज एन्टरप्राईज
  4. आर्कगेट मैन्यूफैक्चरिंग अवार्ड – मीडियम एन्टरप्राईज
  5. सिंघल फाउण्डेशन मैन्यूफैक्चरिंग अवार्ड – स्मॉल एन्टरप्राईज
  6. वण्डर सीमेन्ट मैन्यूफैक्चरिंग अवार्ड – माईक्रो एन्टरप्राईज
  7. हारमनी-मेवाड सर्विस अवार्ड – लार्ज एन्टरप्राईज
  8. जीआर अग्रवाल सर्विस अवार्ड – मीडियम एन्टरप्राईज
  9. डॉ अजय मुर्डिया इन्दिरा आईवीएफ सर्विस अवार्ड – स्मॉल एन्टरप्राईज

वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अंशु कोठारी ने जानकारी दी कि यूसीसीआई की कार्यकारिणी समिति द्वारा लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड के लिए सम्भाग को अपनी कर्मभूमि मानते हुए उद्योग, व्यवसाय एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने वाले अति विशिष्ट उद्योगपतियों में से किसी एक उद्योगपति का चयन किया जायेगा।

Exit mobile version