Site iconSite icon AR Live News

चोरी का माल खरीदा तो कबाड़ियों की खैर नहीं: उदयपुर पुलिस ने कबाड़ गोदामों पर की छापेमारी

udaipur police raid at scrap godownsudaipur police raid at scrap godowns

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर पुलिस ने गुरूवार को कबाड़ियों के गोदाम, दुकानों सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। शहर के सभी थाना पुलिस ने थानाक्षेत्र के कबाड़ियों के यहां जांच की और सामान चेक किया।

एडि.एसपी चन्द्रशील ठाकुर ने बताया कि कबाड़ का काम करने वाले सभी व्यापारियों को पाबंद किया गया है कि कोई भी चोरी का माल नहीं ले। इसके बावजूद अगर किसी भी कबाड़ व्यापारी के यहां स्क्रैब में चोरी का सामान बरामद हुआ तो उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। चोरी का माल खरीदने के आरोप में कबाड़ व्यापारियों के खिलाफ न सिर्फ मामले दर्ज होंगे, बल्कि गिरफ्तारी भी होगी।

Exit mobile version