मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया से लड़ेंगे चुनाव
हार्दिक पटेल, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी को भी मिला टिकट
नई दिल्ली(एआर लाइव न्यूज)। गुजरात में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने गुरुवार कोप्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें 160 नाम शामिल हैं। शेष प्रत्याशियों के नामों पर पार्टी में अभी भी राजनीतिक मंथन का दौर जारी हैं।
गुजरात विधानसभा की 182 सीट पर दो चरणों में होने वाले इस चुनाव में भाजपा ने पहली लिस्ट में 160 प्रत्याशियों का जगह दी हैं। भाजपा ने पहली लिस्ट में मौजूदा 69 विधायकों को भी प्रत्याशी बनाया हैं। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में गुजरात प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की उसमें मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल अहमदाबाद की घाटलोडिया सीट से चुनाव लड़ेंगे।
कई मौजूदा विधायकों को इस बार टिकट नहीं
कांग्रेस छोडक़र पिछले दिनों ही भाजपा में शामिल हुए पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को विरमगाम से जबकि क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को जाम नगर उत्तर से चुनाव मैदान में उतारा गया हैं। हालांकि पहली लिस्ट में कई मौजूदा विधायकों का नाम शामिल नहीं हैं, यानी इनको इस बार टिकट नहीं मिल पाया हैं।
मोरबी सीट से मौजूदा विधायक को नहीं मिला टिकट
मोरबी सीट से मौजूदा विधायक बृजेश मेरजा का टिकट काट दिया गया हैं। इस सीट पर भाजपा ने पूर्व विधायक कांतिलाल को टिकट दिया हैं। माना जा रहा हैं कि मोरबी हादसे के दौरान कांतिलाल ने सेवा कार्य में काफी सक्रियता दिखाई। इसी सेवा को देखते हुए भाजपा ने विधानसभा चुनाव में उनको प्रत्याशी बनाया हैं। प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने के दौरान पार्टी मुख्यालय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मौजूद थे।
दो चरणों में होने हैं चुनाव
गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 1 दिसंबर 2022 को 89 सीटों पर जबकि और दूसरे चरण में 5 दिसंबर को 93 सीटों पर चुनाव होंगे। परिणाम 8 दिसंबर को आएंगे। चुनाव में कुल 4.9 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 3.29 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे।

