Site iconSite icon AR Live News

कार्य योजना फीडिंग कर्मचारी पर ग्राम प्रधान ने लगाया अवैध उगाही का आरोप

AR Live News logoAR Live News logo

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी,(एआर लाइव न्यूज)। बाराबंकी जिले के सिरौलीगौसपुर विकासखंड मुख्यालय पर कर्मचारी द्वारा प्रधान से रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रधान ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी ।

शेखपुर टुटुरू ग्राम प्रधान संजय सिंह ने बताया कि वे ग्राम पंचायत की कार्य योजना फीड करवाने के लिए विकासखंड सिरौलीगौसपुर मुख्यालय गए थे। यहां एक सफाईकर्मी ही बाबू का काम कर रहा था। जब उससे कार्य योजना फीड करने की बात कही तो उसने इस कार्य की एवज में 2000 रूपए रिश्वत की मांग की। ग्राम प्रधान ने कहा यदि रिश्वतखोरी का यह खेल बंद न हुआ तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

हालां कि इस संबंध में खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला अभी तक संज्ञान में नहीं आया है, यदि ऐसा है तो जांच कराई जाएगी।

Exit mobile version