Site icon AR Live News

शिवसेना नेता संजय राउत को मिली जमानत: पात्रा चॉल जमीन घोटाले के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

shiv sena leader sanjay raut gets bail

मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना नेता संजय राउत को बुधवार को जमानत मिल गयी है। मुंबई की पीएमएलए कोर्ट ने राउत को जमानत पर रिहा किया है। संजय राउत ईडी ने 31 जुलाई को पात्रा चॉल पुनर्विकास परियोजना में 1039 करोड़ रूपए के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था।

तब से संजय राउत न्यायिक हिरासत में मुंबई ऑर्थर रोड जेल में बंद थे। राउत ने जमानत याचिका में दावा किया था कि उनके खिलाफ मामला सत्ता के दुरुपयोग और राजनीतिक प्रतिशोध का एक आदर्श उदाहरण है। वहीं ईडी ने राउत की याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि उन्होंने पात्रा चॉल पुनर्विकास से संबंधित धन शोधन मामले में एक प्रमुख निभाई और धन के लेन-देन से बचने के लिए पर्दे के पीछे काम किया।

Exit mobile version