उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान की ओर से देशभर के दिव्यांगों के लिए आयोजित हुआ “अपनों से अपनी बात” तीन दिवसीय कार्यक्रम बुधवार को सम्पन्न हुआ। दिव्यांगों ने संस्थान से मिले कृत्रिम अंग, कैलीपर्स और ऑपरेशन के बाद सुगम हुई जिंदगी के अनुभव साझा किए।
संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्यप्रदेश के करीब 280 दिव्यांगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में दिव्यांगों ने उनके अनुभव साझा किए, वहीं कुछ दिव्यांगों ने संस्थान के आत्मनिर्भर प्रशिक्षण केन्द्र उनके क्षेत्र में शुरू करने के सुझाव दिए हैं। संस्थान ने दिव्यांगों को सशक्त और समृद्ध जीवन के लिए हर संभव कार्य करने का विश्वास दिलाया। संयोजन देवेन्द्र चौबीसा व महिम जैन ने किया।

