नेपाल में था केन्द्र, चीन ने भी महसूस किए झटके
नई दिल्ली जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के 8 जिलों सहित दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में में मंगलवार देर रात भूकंप आया। लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए तो दशहत में रात को ही लोग घरों से बाहर निकल गए।
भूकंप की तीव्रता 6.3 रिक्टर मापी गयी है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। भूकंप का केन्द्र नेपाल में था और उत्तर भारत सहित भूकंप के झटके चीन में भी महसूस किए गए हैं। राजस्थान में भूकंप के झटके देर रात जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, सीकर सहित अन्य सटे हुए जिलों में महसूस किए गए हैं।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की गहराई जमीन के अंदर 10 किमी नीचे थी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई। देश में मणिपुर, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

