Site iconSite icon AR Live News

नागौर, जैसलमेर व पाली में लाईमस्टोन, एसएमएस ग्रेड लाईमस्टोन के भंडार मिले

Department of Mines & Geology rajasthanDepartment of Mines & Geology rajasthan

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। राज्य में माइनिंग डिपोजिट्स एक्स्पलोरेशन सेंपल के रासायनिक परीक्षण में उम्मीद अनुरूप परिणाम आने लगे हैं। विभाग ने पिछले एक माह में 2386 सेंपल का रासायनिक परीक्षण करवाया उसमें से अब तक 2042 सेंपल के आए परिणाम में नागौर,जैसलमेर व पाली में खनिज लाईमस्टोन और एसएमएस ग्रेड लाईमस्टोन के भंडार मिले हैं। इनकी ई-नीलामी के लिए 6 नए ब्लॉक तैयार होंगे।

एसीएस माईंस डॉ.सुबोध अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में खनिज भण्डारों को देखते हुए खनिज खोज और खनन कार्य को गति देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग ने राजस्थान स्टेट मिनरल एक्स्पलोरेशन ट्रस्ट आरएसएमईटी के माध्यम से खनिज खोज, ड्रिलिंग और सेंपल्स परीक्षण कार्य शुरू किया।

पहले चरण में एनएबीएल एक्रिडिटेड प्रयोगशालाओं में रासायनिक परीक्षण के लिए 2386 सेंपल भेेजे गए उनमें से 2042 सेंपल के परिणाम रासायनिक विश्लेषण के बाद प्राप्त हो चुके हैं।

नीलामी के लिए तैयार किए जा सकेंगे नए ब्लॉक

एसीएस डॉ.सुबोध अग्रवाल ने बताया कि नागौर में खनिज लाईमस्टोन के 3, जैसलमेर में खनिज लाईमस्टोन व एसएमएस ग्रेड लाईमस्टोन के 2 व पाली में खनिज लाईमस्टोन का 1 ब्लॉक ई-नीलामी के लिए तैयार किए जा सकेंगे। आरएसएमईटी के मुख्य कार्यकारी एनपी सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गठित आरएसएमईटी के माध्यम से प्रदेश में एक्स्पलोरेशन कार्य के लिए आधारभूत व वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि खोज कार्य में तेजी लाई जा सके।

Exit mobile version