Site iconSite icon AR Live News

इंटक नेता पर फायरिंग करने वाला वॉन्टेड हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

udaipur jawarmines police arrest wanted history sheeter in firing on intuc leaderudaipur jawarmines police arrest wanted history sheeter in firing on intuc leader

जावरमाइंस,(एआर लाइव न्यूज)। जावरमाइंस के जावरमाता बस स्टेंड के पास 19 सितंबर को इंटक नेता लालूराम मीणा पर फायरिंग करने वाले कुख्यात वान्टेड हिस्ट्रीशीटर राजु उर्फ राजकुमार मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। हिस्ट्रीशीटर राजू के खिलाफ उसके पिता धनपाल मीणा ने भी 26 जून को मारपीट कर एटीएम, पेनकार्ड सहित अन्य दस्तावेज छीन कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया था।

डीएसपी राजेन्द्र सिंह जैन ने बताया कि नेवातलाई निवासी राजू उर्फ राजकुमार मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी हत्या, रंगदारी, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, फायरिंग, चोरी, आबकारी, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर प्रकृति के 32 मामले दर्ज है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और पुलिस का वांटेड चल रहा था।

जावरमाइंस पुलिस और स्पेशल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस को आरोपी के परसाद में नेशनल हाईवे पर होटल मस्त हरियाणा पर आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version