Site iconSite icon AR Live News

विधानसभा उप चुनाव : सरदार शहर सीट के लिए मतदान 5 दिसंबर को

by election for Sardar Shahar seat rajasthanby election for Sardar Shahar seat rajasthan

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। निर्वाचन आयोग ने राजस्थान की सरदार शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव की तारीख तय कर दी हैं। इस सीट के लिए होने वाले उप चुनाव में आगामी 5 दिसंबर को मतदान होगा।

निर्वाचन आयोग ने यूपी,ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार में रिक्त हुई विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया हैं। तय चुनाव कार्यक्रम अनुसार सरदार शहर विधानसभा सीट के लिए आगामी 10 नवंबर को चुनावी अधिसूचना जारी होगी और 17 नवंबर तक नामांकन दाखिल होंगे। 21 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और 5 दिसंबर को मतदान होगा। परिणाम 8 दिसंबर को आएंगे।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उप चुनाव से कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर

कांग्रेस विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा के निधन होने से यह सीट रिक्त हुई हैं। यह सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती हैं। 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे उप चुनाव में कांग्रेस की प्रतिष्ठा भी दांव पर रहेगी। सहानुभुति वोट लेने की रणनीति के तहत कांग्रेस यहां भंवरलाल शर्मा के परिवार के सदस्य को भी चुनावी मैदान में उतार सकती हैं। पिछले उप चुनावों मेें कांग्रेस ने यही रणनीति अपनाई थी और उसमें वह सफल भी रही।

Exit mobile version