Site iconSite icon AR Live News

1857 क्रांति के समय गोंडा के महाराज रहे देवी बक्श सिंह की याद में लोलपुर में बनेगा स्मृति द्वार

Memorial gate to be built in Lolpur gonda in memory of devi Baksh SinghMemorial gate to be built in Lolpur gonda in memory of devi Baksh Singh

विकास कुमार सोनी, गोण्डा, एआर लाइव न्यूज।

गोंडा के नवाबगंज क्षेत्र के लोलपुर लमती गांव में क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था गांव के प्रधान व ग्रामीणों की मदद से 1857 क्रांति के महानायक महाराजा देवी बक्श सिंह की याद में स्मृति द्वार बनाएंगे। बताते चलें कि लोलपुर लमती गांव का इतिहास ऐतिहासिक विरासत को समेटे हुए है ।

स्थानीय लोगों के अनुसार गोण्डा के महाराजा देवी बक्श सिंह की 1857 में अंग्रेजों से लड़ाई सरयू नदी के किनारे हुई थी । इस लड़ाई में कुछ लोगों द्वारा गद्दारी करने के चलते महाराजा देवी बक्स सिंह को हार मिली और वीरगति प्राप्त हुई थी। फिर भी महाराजा देवी बक्स सिंह अंग्रेजों से अपने देश व क्षेत्र की रक्षा के लिए भरपूर लड़े और कई जगहों पर शिकस्त देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

क्षेत्र में उनके लिए जनमानस के बीच आज भी काफी श्रद्धा प्रेम है। उनकी यादों में लोलपुर लमती में लगभग चार लाख की लागत से स्मृति द्वार बनाया जाएगा। यह काम ग्राम प्रधान के सहयोग से होगा । क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था के प्रदेश संरक्षक गौरव सिंह ने बताया कि है उनकी माता गांव की प्रधान हैं। गांव के लोगों व विभिन्न संस्थाओं के लोगों ने मिलकर गांव वालों के सहयोग से स्मृति द्वार बनवाने व मूर्ति लगवाने का निर्णय लिया है ।

Exit mobile version