Site iconSite icon AR Live News

राजसमंद : बैलगाड़ी पर निकली सांवरिया सेठ की शोभायात्रा

shobhayatra in Mohi Pandolai Villageshobhayatra in Mohi Pandolai Village

शोभायात्रा में दस से अधिक बैलगाडिय़ां थी शामिल

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। मोही क्षेत्र केे पांडोलाई गांव में बैलगाड़ी पर निकली सांवरिया सेठ की शोभायात्रा धार्मिक आकर्षण का केंद्र रही। इस शोभायात्रा में दस से अधिक बैलगाडिय़ां शामिल थीं।

कार्यक्रम से जुड़े रमेश चंद्र कुमावत ने बताया कि शोभायात्रा पीपली आचार्य के सांवरिया सेठ मंदिर से जयकारे के साथ रवाना हुई। सबसे आगे वाली बैलगाड़ी में प्रभु सांवरिया सेठ को विराजमान किया गया। शोभायात्रा में शामिल दस से अधिक बैलगाडिय़ों में सवार भक्त भजन गाते रहे जबकि कई भक्त शोभायात्रा में धार्मिक गीतों पर झुमते नजर आए।

ग्रामीणों ने की पुष्प वर्षा

शोभायात्रा 3 किलोमीटर दूर पांडोलाई गांव पहुंची जहां पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की और पूजा अर्चना कर यहां भजन कीर्तन हुआ। इस दौरान कन्हैयालाल, भरत, रमेशचंद्र, मांगीलाल, भेरूलाल, रामलाल, मनीराम, अंबालाल, शंकरलाल, लहरी लाल, पारसमल, किशन लाल, गोविंद लाल सहित कई भक्त मौजूद थे।

Exit mobile version