Site iconSite icon AR Live News

गुजरात विधानसभा चुनाव : दो चरणों में होगा मतदान,परिणाम 8 दिसंबर को

gujarat assembly election 2022gujarat assembly election 2022

नई दिल्ली(एआर लाइव न्यूज)। कई दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार चुनाव आयोग ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। गुजरात की 182 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में 1 और 5 दिसंबर 2022 को मतदान होगा जबकि परिणाम 8 दिसंबर को आएंगे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की। गुजरात चुनाव में कुल 4.9 करोड़ मतदाता मतदान कर सकेंगे। इनमें से 3.29 मतदाता ऐसे है जो पहली बार मतदान करेंगे। कुल 51782 मतदान केंद्र बनेंगे। पहले चरण में 89 सीटों पर और दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा।

इस बार आप पार्टी की सक्रियता से मुकाबला रोचक होने की संभावना

गुजरात चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सत्ता को लेकर राजनीतिक संघर्ष चलने के साथ ही इस बार आम आदमी पार्टी भी गुजरात में सक्रिय बनी हुई हैं। इसको देखते हुए इस बार गुजरात विधानसभा चुनावो में भी कई सीटों पर रोचक मुकाबला होने की संभावना दिख रही हैं। गुजरात में वर्तमान में भाजपा की सरकार हैं और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी इस चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने की कोशिश में हैं।

गुजरात चुनाव परिणाम का राजस्थान की राजनीति पर दिखेगा असर

राजस्थान विधानसभा चुनाव गुजरात चुनाव के ठीक बाद होने हैं। दोनों राज्योंं की सीमा एक दुसरे से सटी हुई हैं और चुनावी मौसम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एक दुसरे के राज्य मेंं चुनाव प्रचार में भी लगते हैं। ऐसे में गुजरात विधानसभा चुनाव में जो भी परिणाम आएंगे उसका राजस्थान विधानसभा चुनाव पर असर पडऩा तय हैं।

Exit mobile version