Site iconSite icon AR Live News

पायलट को अखरा पीएम मोदी का सीएम गहलोत की तारीफ करना.!, कसा तंज

sachin pilot statement on cm gehlot and pm modi mangarh dham programsachin pilot statement on cm gehlot and pm modi mangarh dham program

पायलट बोले, पीएम ने गुलाम नबी आजाद की भी इसी तरह तारीफ की थी

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को जयपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक दिन पहले मानगढ़ धाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ पर नपे तुले अंदाज में तंज कसा।

सचिन पायलट ने कहा प्रधानमंत्री जी ने कल जो बयान दिए, जो बढ़ाईयां की, मैं समझता हूं, यह एक बड़ा दिलचस्प घटनाक्रम है। क्योंकि प्रधानमंत्री जी ने सदन के अंदर गुलाम नबी आजादसाब की इसी प्रकार बढ़ाईयां की थीं, और उसके बाद क्या घटनाक्रम पैदा हुआ, यह सभी ने देखा है। तो जो प्रधानमंत्री जी ने स्वतः ही बढ़ाईयां की हैं, इसको मैं बड़ा इंस्ट्रस्टिंग मानता हूं और इसे लाईटली नहीं लेना चाहिए।

हमें खेद है..! प्रधानमंत्री ने मानगढ़ धाम को नहीं दिया राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा

सचिन पायलट ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल राजस्थान आए थे, हम सबको उम्मीद थी कि वे मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मुझे लगता है कि ऐसा उन्होंने नहीं किया, क्यों कि यहां पर कांग्रेस पार्टी की सरकार है।

न ही प्रधानमंत्री जी ने ईआरसीपी के बारे में दोबारा कहा। जब वे पहले राजस्थान आए थे, तो उन्होंने कहा था कि वे ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करेंगे, लेकिन उन्होंने वो भी नहीं किया, इसका हम सबको खेद है।

अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो

पायलट ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 25 सितंबर को मीटिंग होनी वाली थी, लेकिन नहीं हो पायी। उस समय हुए घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री जी ने भी माफी मांगी थी। उस घटनाक्रम में तीन नेताओं की अनुशासनहीनता मानी गयी थी और उनको नोटिस दिए गए।

जानकारी में आया है कि उन्होंने नोटिस के जवाब दे दिए हैं। हमारी पार्टी अनुशासित है, इस पार्टी में हम सबके लिए नियम-कायदे बराबर हैं। ऐसे में नोटिस पर भी शीघ्र निर्णय लिए जाने चाहिए। कानून, अनुशासन सब पर लागू है।

Exit mobile version