Site iconSite icon AR Live News

रानी रोड पर हिट एंड रन केस: वन विभाग की गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी

udaipur-government-vehicle-hit-and-run-at-rani-road-two-man-injuredudaipur-government-vehicle-hit-and-run-at-rani-road-two-man-injured

डाॅक्टर अरविंदर सिंह के पुत्र अर्पित और उनके मित्र मोनिल घायल

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अंबामाता थाना क्षेत्र के रानी रोड पर रविवार शाम को राॅन्ग साइड तेज गति में आ रही जिप्सी ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी और गाड़ी लेकर मौके से भाग गए। टक्कर मारने वाली गाड़ी (RJ14 UA 3012) सरकारी है और वन विभाग में एसीएफ स्तर के अधिकारी की बताई जा रही है।

हादसे में अर्थ ग्रुप के डाॅक्टर अरविंदर सिंह के पुत्र अर्पित सिंह और उनके दोस्त मोनिल डींग घायल हुए हैं। अर्पित का अहमदाबाद में उपचार चल रहा है।

थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार अर्पित सिंह पुत्र डाॅक्टर अरविंदर सिंह रविवार शाम को मित्र मोनिल सिंह के साथ बाइक पर रानी रोड पर जा रहे थे। तभी राॅन्ग साइड से तेज गति में आ रही जिप्सी ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार अर्पित और मोनिल घायल हो गए।

मौके पर भीड़ इकट्ठी होती देख जिप्सी सवार गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गए। राहगीरों और परिचितों की मदद से घायल युवक अर्पित और मोनिल अस्पताल पहुंचे। जहां अर्पित के दाहिने पैर में गंभीर चोट आने से उसे अहमदाबाद ले जाया गया है। अर्पित ने बताया कि जिप्सी सवार नशे में धुत था।

Exit mobile version