Site iconSite icon AR Live News

वर्ल्ड स्किल काॅम्पिटिशन 2022: उदयपुर की चार्मी ने भारत को दिलाया मेडेलियन ऑफ एक्सीलेंस अवाॅर्ड

world skills competition 2022 in helsinki finland charmi sen from udaipur india won medallion of excellence awardworld skills competition 2022 in helsinki finland charmi sen from udaipur india won medallion of excellence award

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। फैशन वर्ल्ड में हेयर ड्रेसिंग की अपनी एक अहम जगह है। पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जब काॅम्पिटिशन यूरोपियन देशों से होता था, तो भारत काफी पीछे नजर आता था, लेकिन उदयपुर की चार्मी सेन ने वर्ल्ड स्किल्स काॅम्पिटिशन-2022 में “मेडल ऑफ एक्सीलेंस” मेडेलियन अवाॅर्ड जीतकर न सिर्फ यूरोपियन कंट्रीज से आए प्रतिभागियों को चैंका दिया, बल्कि भारत को फैशन वर्ल्ड में यूरोपियन देशों में आगे लाकर खड़ा कर दिया है।

20 से 23 अक्टूबर को हेलसिंकी फिनलैंड में हेयर ड्रेसिंग वर्ल्ड स्किल्स काॅम्पिटिशन 2022 हुआ था। इसमें 20 देशों से प्रतिभागी आए थे, भारत से उदयपुर की 21 वर्षीय चार्मी सेन ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। लेडीज हेयर कट, ब्राईडल हेयर स्टाईल, मेन्स पर्मिंग, दाडी डिजाइन, केटवाॅक हेयर स्टाईल, मेन्स फैशन कट मोड्यूल में प्रतियोगिता हुई थी।

इस काॅम्पिटिशन में चार्मी सेन के सभी माॅडल्स के हेयर कट और हेयर स्टाइलिंग निर्णायक दल को बेहद पसंद आयीं। यूरोपियन कंट्रीज के प्रतिभागियों के बीच भारत की चार्मी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्रिएटिविटी और परफेक्शन से सभी को चैंका दिया और मेडेलियन “मेडल ऑफ एक्सीलेंस” अवाॅर्ड जीत लिया।

प्रशिक्षण देने वालों को दिया सफलता का श्रेय

चार्मी ने वर्ल्ड स्किल एक्सपर्ट और मेंटोर सामन्था कोचर, ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर स्किल काउंसिल बीडब्लुएसएससी चेयरमैन डॉ ब्लोशम कोचर, सीईओ मोनिका बहेल के नेतृत्व में सफलता हासिल की है। चार्मी ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे कई लोगों का सहयोग और बेहतर प्रशिक्षण है, उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में उनके माता-पिता सहित प्रशिक्षण देने वाली शिक्षक आशा हरिहरन, सीमा वी जयराजानी, उदय टके, मुर्नाल डोंगरे, मिलन भाटिया, अर्थव टके, वाजिद भाई, विपुल चुडास्मा, लोरियल इन्डिया, स्वेताशा पालीवाल, पुष्कर सेन एवं प्रदीप वेद का बहुत योगदान रहा है।

2015 में पहली बार यह अवाॅर्ड भारत को प्रदिप वेद ने दिलवाया था

ऑल इंडिया हेयर एंड ब्यूटी एसोसिएशन के महासचिव अशोक पालीवाल ने बताया कि यह अवाॅर्ड भारत को पहली बार 2015 में मिला था। 2015 में उदयपुर के प्रभात हेयर एंड ब्यूटी एकेडमी के प्रदिप वेद ने ब्राज़िल में हुए वर्ल्ड स्किल काॅम्पिटिशन में मेडल ऑफ एक्सीलेंस मेडेलियन अवार्ड जीतकर भारत के नाम किया था।

Exit mobile version