उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। शहर के मीरा कन्या महाविद्यालय में मीरा भूगोल एल्युमनी का शनिवार को प्राचार्य डॉ.मीना बया ने उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मीरा भूगोल एल्युमनी के अध्यक्ष पद पर डॉ. विकास बया, उपाध्यक्ष डॉ. अदिति आशिया, सचिव सुनीता बैरवा, सह-सचिव किरण जैन व कोषाध्यक्ष पद पर रायना बानू को मनोनीत किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी को बधाई दी गई।
कार्यकारिणी सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि सभी मिलकर भूगोल विभाग के विकास में पूरी सक्रियता निभाएंगे। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि भूगोल विभाग के विकास की बात ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचे। कार्यक्रम में डॉ.संध्या पठानिया व डॉ. पूर्णिमा सिंह की भी मौजूदगी रही।

