Site iconSite icon AR Live News

मातृछाया सोनोग्राफी लैब व मेडिकल स्टोर हुआ सीज, मिली एक्सपायरी डेट की दवाइयां

udaipur tehsildar seized matrachhaya sonography lab and medical store in gogundaudaipur tehsildar seized matrachhaya sonography lab and medical store in gogunda

बेकरिया/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले में कोटड़ा नायब तहससीलदार चंदा कवर गुहील ने शुक्रवार को गोगुंदा में बड़ी कार्रवाई करते हुए मातृछाया सोनोग्राफी लैब व मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया है। टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां रेडियोलाॅजिस्ट नहीं था और रेडियोलाॅजिस्ट के बगैर ही सोनोग्राफी कर महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था।

नायब तहसीलदार चंदा कवर गुहील ने बेकरिया थाने का जाब्ता, देवला प्राथमिक सेवा केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संजय को साथ लेकर मातृछाया सोनोग्राफी लैब व मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की।

कार्रवाई करने वाली टीम ने बताया कि सोनोग्राफी सेंटर पर रेडियोलॉजिस्ट नहीं पाया गया। साथी ही PCPNDT के तहत अंकित नियम भी लैब पर नहीं लिखे हुए थे। मातृछाया मेडिकल स्टोर पर रखा स्टाॅक चेक किया तो भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिली, इनमें कई दवाइयां तो करीब 1 वर्ष पहले ही एक्सपायर हो चुकी थी। जिसके बाद नायब तहसीलदार ने दवाइयों को जब्त कर चिकित्सक के सुपुर्द किया, वहीं बेकरिया थाने में मामला दर्ज करवाया है।

कई बार ग्रामीण कर चुके थे शिकायत

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस लैब पर सोनोग्राफी के नाम पर भारी लूट की जा रही थी। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया था। लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि लैब संचालक का एक और सोनोग्राफी सेंटर पिंडवाड़ा सरकारी हॉस्पिटल के सामने संचालित हैं। विभाग को वहां भी कार्रवाई करनी चाहिए।

Exit mobile version