जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2021-22 की पालना के क्रम मे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 06 नवम्बर, 2022 को आयोजित परीक्षा के परीक्षार्थियों को साधारण एवं एक्सप्रेस बसों मे निशुल्क यात्रा सुविधा के आदेश जारी किये गये है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 6 नवंबर को आयोजित होने वाली है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थीयों को आने व जाने की सुविधा उपलब्ध होगी। परीक्षार्थियों को बस में यात्रा के दौरान परीक्षा का प्रवेश पत्र और एक फोटो आईडी साथ रखनी होगी।
इसी के आधार पर वे परीक्षा से एक दिन पूर्व और परीक्षा के एक दिवस बाद निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। इस संबंध में राजस्थान रोडवेज मुख्यालय ने सभी मुख्य प्रबन्धकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

