Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में मूकबधिर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

deaf and dumb girl raped by her schoolmates in udaipurdeaf and dumb girl raped by her schoolmates in udaipur

युवती गर्भवति हुई तो हुआ खुलासा, मेडिकल जांच में आया 5 माह का गर्भ

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिरणमगरी थाना क्षेत्र की एक मूकबधिर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। पुलिस ने ट्रांसलेटर की मदद से युवति का बयान लिया है और आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। दुष्कर्म करने वाले आरोपी भी मूकबधिर बताए जा रहे हैं।

एसपी विकास शर्मा ने बताया कि आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है, पुलिस ने एक आरोपी को डिटेन भी कर लिया है, अन्य की गिरफ्तारी भी शीघ्र हो जाएगी।

हिरणमगरी थानाधिकारी रामसुमेर ने बताया कि हिरणमगरी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने उसकी 22 वर्षीय मूकबधिर बेटी के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवायी है। युवती का मेडिकल करवाया गया है, जिसमें युवती के गर्भवति होने की पुष्टि हुई है।

थानाधिकारी ने बताया ट्रांसलेटर की मदद से युवती के सीआरपीसी की धारा 161 के बयान लिए गए हैं, जिसमें उसने तीन मूकबधिर युवकों द्वारा दुष्कर्म करना बताया है और उन युवकों की फोटो देखकर उनकी पहचान भी की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। युवती मूकबधिर स्कूल में पढ़ने जाती थी, वहीं वह आरोपी मूकबधिर युवक भी आते थे। स्कूल के जरिए ही युवति की आरोपी से पहचान हुई थी

Exit mobile version