राजस्थान के 8 बड़े शहरों में यह रहा तापमान…
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दीपावली के आने के साथ ही ठंड का एहसास होना भी शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार ठंड से दीपावली से पहले ही असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते दो दिनों से न्यूनतम पारा 13.8 डिग्री से 15 डिग्री के बीच रहा है।
सोमवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री और शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा था। तापमान गिरने से लोगों को भी ठंड का एहसास होने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान के बड़े शहरों की बात करें तो चूरू के बाद उदयपुर में बीती रात सबसे ठंडी थी। सोमवार को राजस्थान में सबसे ज्यादा कम न्यूनतम तापमान चूरू में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद उदयपुर में 15 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर 16.1, कोटा में 16.8, जयपुर 17.3, जोधपुर में 18, बीकानेर में 18.4, जैसलमेर में 19.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

