श्रीहरिकोटा,(एआर लाइव न्यूज)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने दीपावली से ठीक एक दिन पहले सबसे भारी रॉकेट का सफल प्रक्षेपण कर इतिहास रच दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विट कर सबसे भारी रॉकेट LVM3 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो, एनएसआईएल और इन स्पेस को को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक कनेक्टिविटी के लिए 36 वन वेब सैटेलाइट्स के साथ हमारे सबसे भारी प्रक्षेपण यान एलवीएम3 के सफल प्रक्षेपण पर एनएसआईएल, इन-स्पेस और इसरो को बधाई। एलवीएम3 आत्मनिर्भरता की अनूठी मिसाल है और वैश्विक कमर्शियल लॉन्च सेवा बाजार में भारत की प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त को ये बढ़ाता है।

