Site iconSite icon AR Live News

माइंस विभाग की एमनेस्टी योजना : 21 करोड़ की वसूली

acs Mines dr subodh agrawalacs Mines dr subodh agrawal

राजस्व वसूली में गत वर्ष के मुकाबले 463 करोड की हुई अधिक आय

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। विभागीय बकाया व ब्याज माफी की एमनेस्टी योजना 2022 में माइंस विभाग को 141 प्रकरणों में 21 करोड़ 85 लाख रुपए की वसूली हो चुकी हैं।

एसीएस माइंस डॉ.सुबोध अग्रवाल ने बताया कि 18 अक्टूबर तक विभाग द्वारा 3420 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया गया है जो गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 463 करोड़ रुपए से भी अधिक है। डॉ. सुबोध अग्रवाल शुक्रवार को सचिवालय में माइंस विभाग की वर्चुअली मासिक रिव्यू बैठक ली। उन्होंने खनिज विभाग में जीरो रिमाइण्डर सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए। निदेशक माइंस प्रदीप गंवाडे ने बकाया वसूली की प्रगति बतायी।

डॉ.अग्रवाल ने बताया कि एमनेस्टी योजना में जोधपुर सर्कल मेें सर्वाधिक 57 प्रकरणों में 16 करोड़ 18 लाख,भीलवाडा सर्कल में 5 प्रकरणों में 3 करोड़ 10 लाख, जयपुर सर्कल में 12 प्रकरणों में 1 करोड़ 91 लाख की वसूली हुई है। विभाग द्वारा 18 अक्टूबर तक 3420 करोड़ 82 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया गया है जो कि गत वर्ष के अक्टूबर माह के 2957.72 करोड़ की तुलना में 463 करोड़ रूपए अधिक है।

राजस्व अर्जन में बीकानेर वृत रहा आगे

डॉ.अग्रवाल ने बताया कि राजस्व अर्जन में बीकानेर वृत आगे रहा हैं वहीं एमई,एएमई कार्यालयों में टोंक, एएमई ने लक्ष्यों के विरुद्ध 169 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की है। बीकानेर, बारां, जैसलमेर, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, राजसमंद प्रथम, बिजोलिया और जयपुर ने लक्ष्यों के विरुद्ध सौ प्रतिशत से भी अधिक उपलब्धि हासिल की है। उप सचिव नीतू बारूपाल,अतिरिक्त निदेशक हर्ष सावन सुखा, बीएस सोढ़ा,महेश माथुर, जय गुरुबख्सानी, ओएसडी महावीर मीणा, एसजी संजय दुबे, अतिरिक्त निदेशक पेट्रोलियम अजय शर्मा, डीएलआर गजेन्द्र सिंह, एसमएई प्रताप मीणा, टीए सतीश आर्य सहित संबंधित अधिकारी बैठक में शामिल रहे।

Exit mobile version