Site iconSite icon AR Live News

कांग्रेस की कमान अब मल्लिकार्जुन के हाथोंं में, राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

Congress President Mallikarjun KhargeCongress President Mallikarjun Kharge

शशि थरूर ने हिम्मत दिखाई, लेकिन बाजी हार गए

नई दिल्ली(एआर लाइव न्यूज)। मल्लिकार्जुन खडग़े बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए। उन्होंने चुनावी मुकाबले में डॉ.शशि थरूर को हराया। लंबे अरसे बाद ऐसा मौका आया हैं जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय कमान गांधी परिवार के पास नहीं होकर किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ में आयी हैं।

इस चुनाव में वैसे तो मल्लिकार्जुन की जीत तय मानी जा रही थी,लेकिन डॉ.शशि थरूर के भी चुनावी मैदान में डट के खड़ा रहने से हर किसी की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हुई थी। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव हुए हैं। मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस के निर्वाचन अधिकारी मधुसुदन मिस्त्री ने मल्लिकार्जुन खडग़े के निर्वाचन की घोषणा की

मिस्त्री ने चुनाव जानकारी देते हुए बताया कि इस चुनाव में कुल 9385 वोट पड़े। इनमें से मल्लिकार्जुन खडग़े को 7897 वोट मिले जबकि डॉ.शशि थरूर को 1072 वोट मिले। 416 वोट अमान्य हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान हुआ और बुधवार को मतगणना हुई।

गहलोत के चुनाव लडऩे से इंकार करने पर मल्लिकार्जुन को बनाया उम्मीद्वार

इस पद के लिए पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मैदान में उतारने की तैयारी हो चुकी थी, लेकिन राजस्थान की राजनीति में अचानक नया घटनाक्रम होने से गहलोत ने अंतिम समय में अध्यक्ष पद का चुनाव लडऩे से इंकार कर दिया। इसके बाद गहलोत की जगह गांधी परिवार के विश्वास पात्र माने जाने वाले मल्लिकार्जुन खडग़े को उम्मीद्वार बनाया गया।

Exit mobile version