केदारनाथ,(एआर लाइव न्यूज)। उत्तराखंड के केदारनाथ में मंदिर के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट और तीर्थयात्रियों सहित 7 लोगों की मौत हो गयी है।
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण हुई है। हालां कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 11.30 बजे हुआ है। हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ बेस कैंप से नारायण कोटी-गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी ही थी कि कुछ ही मिनट बाद गरूड़चट्टी के पास क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर के क्रैश होते ही बहुत तेज धमाके की आवाज आई और हेलीकॉप्टर आग-धुएं के गुबार में तब्दील हो गया।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

