Site iconSite icon AR Live News

“विश्वास स्वरूपम” लोकार्पण महोत्सव : श्रीजी की नगरी में तैयारियां तेज

vishwas swaroopam lokarpan mahotsav nathdwara rajsamandvishwas swaroopam lokarpan mahotsav nathdwara rajsamand

संत कृपा सनातन संस्थान के ट्रस्टी मदन पालीवाल ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां देखी

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। संत कृपा सनातन संस्थान की और से श्रीजी की नगरी नाथद्वारा में 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक होने वाले “विश्वास स्वरूपम” लोकार्पण महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं।
संत कृपा सनातन संस्थान के ट्रस्टी मदन पालीवाल ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां देखी। महोत्सव को लेकर संत कृपा सनातन संस्थान की तरफ से नाथद्वारा को भी सजाया जा रहा हैं। नाथद्वारा में कई गली-मोहल्लों के साथ ही चौराहें सज चुकेे हैं। एक तरह से क्षेत्र में दीपावली से पहले ही त्यौहार का माहौल नजर आने लगा हैं।

इस महोत्सव के तहत विश्व की सबसे ऊंची 369 फीट ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम का लोकार्पण होगा। यहां भक्तगणों और श्रद्धालुओं को मुरारी बापू की 9 दिवसीय रामकथा सुनने का मौका भी मिलेगा। मोरारी बापू की यह 906 वीं रामकथा होगी। रामकथा को लेकर गणेश टेकरी पर डेढ़ लाख स्क्वायर फीट में पाण्डाल का निर्माण किया जा रहा है।

कवि सम्मेलन के साथ ही सांस्कृतिक संध्या भी होगी

इस महोत्सव में 2 नवम्बर को गुजराती कॉमेडी नाटकों के किंग सिद्धार्थ रांडेरिया प्रस्तुति देंगे। 3 नवम्बर को बाबा हंसराज रघुवंशी शिव भक्ति की प्रस्तुति देंगे। 4 को देश के ख्यातनाम कवि विश्वास स्वरूपम काव्यधारा को प्रवाहित करेंगे। 5 को कैलाश खेर सुर लहरियां बिखेरेंगे।

Exit mobile version