Site iconSite icon AR Live News

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान, 8 दिसंबर को परिणाम

election commission announced himachal pradesh assembly election 2022 scheduleelection commission announced himachal pradesh assembly election 2022 schedule

गुजरात में तारीखों के एलान का इंतजार जारी

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। देश के चुनाव आयोम ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है, इसी के साथ हिमाचल प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है।

उम्मीद की जा रही थी कि चुनाव आयोग आज ही गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान कर देगा, लेकिन अभी इंतजार बाकि है। चुनाव आयोग ने कहा है कि तारीखों का ऐलान में दोनों राज्यों में पोलिंग के दिन के बीच अंतर और मौसम के अनुसार किया जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में 12 नंवबर को मतदान होगा और इसके नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। उम्मीद की जा रही है कि चुनाव आयोग हिमाचल प्रदेश और गुजरात दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम आने की तारीख एक ही रखेगी। हालां कि यह सबकुछ आयोग द्वारा गुजरात चुनाव की तारीखों का एलान करने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Exit mobile version