Site iconSite icon AR Live News

अर्थ ग्रुप के डॉ.अरविंदर सिंह इंटरनेशनल एजुकेशन बोर्ड लंदन में हुए शामिल

arth group dr arvinder singh member of international education board londonarth group dr arvinder singh member of international education board london
  • डिपार्टमेंट ऑफ कॉस्मेटोलॉजी के इंटरनेशनल फैकल्टी के हेड का पद भी मिला
  • इंटरनेशनल लेवल पर मिले दोहरे सम्मान से बढ़ाया उदयपुर और देश का मान

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अर्थ के डॉ. अरविंदर सिंह ने एक बार फिर अपनी योग्यता से उदयपुर और भारत का मान बढ़ाया है। डॉ. अरविंदर सिंह की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, रिसर्च और कॉस्मेटोलोजी में कुशलता के आधार पर उन्हे दोहरा सम्मान मिला। उन्हे इंटरनेशनल एजूकेशन बोर्ड की सदस्यता प्रदान की गयी है और इसी के साथ डिपार्टमेंट ऑफ एस्थेटिक्स एंड कॉस्मेटोलॉजी का अंतराष्ट्रीय शिक्षा विभाग का हेड भी बनाया गया है।

डॉक्टर अरविंदर सिंह ने सफलता पूर्वक क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजी व कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी के क्षेत्र में हजारों मरीजों का इलाज किया है और आधुनिक पद्धति के साथ सराहनीय कार्य करके इंटरनेशनल बोर्ड की सदस्यता प्राप्त की। डॉ. सिंह ने मेडिकल लेजर, मेलास्मा, मुहांसे के दाग, बॉडी शेपिंग, फेस शेपिंग, एंटीएजिंग जैसे विषयों में महारत हासिल की है। शीघ्र ही डॉ. सिंह ट्रेनिंग्स देने के लिए फिलिपिंस व जापान जाएंगे।

विदित है कि डॉ. सिंह ने अभी हाल ही अंतराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट ऑफ एस्थेटिक मेडिसिन, कॉस्मेटोलॉजी एंड लेजर की स्थापना की है और जयपुर में भी अर्थ मरुधर के नाम से स्किन व कॉस्मेटोलॉजी प्रारंभ करने जा रहे है।

Exit mobile version