Site iconSite icon AR Live News

पेंशनर्स के लिए खुशखबरी…

जीवित प्रमाण पत्र के बिना 31 मार्च तक ले सकेंगे पेंशन

जयपुर (एआर लाइव न्यूज)। राज्य सरकार ने सभी पेंशनर्स को राहत प्रदान की है। पेंशनर्स अब जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये बिना भी 31 मार्च 2023 तक पेंशन प्राप्त कर सकेंगे। राज्य सरकार ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये जाने की अवधि 30 नवम्बर 2022 से बढ़ाकर 31 मार्च 2023 अथवा मोबाइल एप तैयार होने तक बढ़ा दी है।

निदेशक पेंशन एवं पेंशनर्स/कल्याण विभाग संजय सोलंकी ने बताया कि अब पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स 31 मार्च 2023 अथवा मोबाइल एप तैयार होने तक जो भी पहले हो, तक बिना जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये अपनी पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।

Exit mobile version