Site iconSite icon AR Live News

मिलावटखोरी करने वालों की सूचना देने पर मिलेगा 5 हजार से 50 हजार रूपए तक का ईनाम

udaipur complaint of unsafe food informer will get 50000 rs cash prizeudaipur complaint of unsafe food informer will get 50000 rs cash prize

शिकायतकर्ता की पहचान और नाम गुप्त रखा जाएगा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कलेक्टर तारा चंद मीणा ने बुधवार को शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत बैठक कर संबंधित अधिकारियों से अभियान की क्रियान्विति के संबंध में चर्चा की और त्योहारी सीजन के दृष्टिगत अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कलक्टर ने निर्देश दिए कि अभियान के तहत दूध, दूध से बनाई मिठाइयां, पनीर, घी, तेल, मिर्च मसाले, ड्राईफ्रूट्स आदि के व्यापारियों पर विशेष नजर रखते हुए मिलावटखोरी करने वालों पर उचित कार्यवाही करें।

एडीएम सिटी प्रभा गौतम ने बताया कि आमजन शहर में कहीं भी मिलावटी खाद्य पदार्थ का कार्य करने वालों की जानकारी विभाग को टोल फ्री नंबर 181 एवं सीएमएचओ के कंट्रोल रूम नंबर 6367304312 पर दे सकते हैं। जांच में शिकायत सही पायी जाती है, तो संबंधित व्यक्ति को उसका नाम गुप्त रखते निर्धारित राशि ईनाम स्वरूप दी जाएगी।

अनसेफ और सब स्टैंडर्ड फूड दो श्रेणियों के अनुसार मिलेगा ईनाम

ईनाम राशि दो श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। अगर खाद्य पदार्थ मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक अनसेफ पाया जाता है तो शिकायतकर्ता को 50 हजार रूपए ईनाम स्वरूप दिए जाएंगे, वहीं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सब स्टैंडर्ड तय मानकों के अनुरूप नहीं मिलती मिलती है तो शिकायतकर्ता को 5 हजार इनाम स्वरूप दिए जाएंगे।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित रसद, डेयरी, औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारी, व्यापार संगठन प्रतिनिधि, एनजीओ, सहायक लोक अभियोजक, उदयपुर, खाद्य विश्लेषक आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version