Site icon AR Live News

खुदरा महंगाई सितंबर-2022 में बढ़कर 7.41% पर पहुंची

india inflation rate increased to a five month high in September 2022

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में बढ़कर 7.41 प्रतिशत हो गई। इसके पीछे खाद्य पदार्थों का महंगा होना मुख्य कारण माना जा रहा है। जहां एक साल पहले सितंबर 2021 में 4.35 फीसदी थी और गत माह अगस्त में 7 फीसदी थी, वह बढ़कर अब 7.41 फीसदी पर पहुंच गयी है। बुधवार को जारी हुए आंकड़ों के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक सीपीआई पर आधारित खुदरा महंगाई सितंबर में 7.41 फीसदी थी।

फूड बास्केट में महंगाई इस साल सितंबर में बढ़कर 8.60 फीसदी हो गई, जो अगस्त में 7.62 फीसदी थी। ऐसी स्थिति में आरबीआई को भी एक रिपोर्ट केन्द्र सरकार को देनी होगी, जिसमें मुद्रा स्फीति के 2 प्रतिशत के बढ़ने और कम होने के पूर्वाग्रह और इसके कारणों के बारे में जानकारी होगी। खासबात है कि 7.41 फीसदी मुद्रास्फीति बाजार के पूर्वानुमान 7.3 से भी ज्यादा है।

Exit mobile version