Site iconSite icon AR Live News

गोण्डा में चेन लूट की घटनाओं का खुलासा, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा (एआर लाइव न्यूज ) विकास कुमार सोनी। पुलिस ने शहर में चेन लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 हार, 2 जोड़ी टॉप्स,1 जोड़ी कान की बाली,1 टिक्की (36.03 ग्राम के 1 लाख 60,000/- रुपये) व 30,620/- रुपये नगद बरामद किये।

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने बताया कि वादिनी सिन्धु तिवारी पत्नी मनीष तिवारी निवासी सर्किट हाऊस थाना कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार 9 अक्टूबर को वह पीपल चौराहे से मीना कम्पलेक्स की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति थप्पड़ मार कर उसके गले की सोने की चेन लूट कर फरार हो गया। जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में आरोपी अभियुक्तों को पकड़ने के लिए टीम गठित कि गयी।

परिवार के भरण पोषण के लिए करता था लूट

पुलिस टीम ने जाँच पड़ताल कर लूट की घटना में संलिप्त 2 आरोपी मेराज कुरेशी व रजनीश कुमार सोनी उर्फ रंजीत सोनी को गिरफ्तार कर लिया। व उनके कब्जे से लूट की 1 हार, 2 जोड़ी टॉप्स, 1 जोड़ी कान की बाली, 1 टिक्की व 30,620 रूपये बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मेराज कुरेशी ने आर्थिक लाभ कमाने व अपने परिवार के भरण पोषण के लिए छपिया थाना क्षेत्र में महिला से चेन लूट, खोरहंसा बाजार में टेंपो से आ रही महिला से चेन की लूट, रगड़गंज रोड़ पर चेन लूट, सर्कुलर रोड वडगांव व अंबेडकर चौराहे के पास आ रही महिलाओं से चेन लूट आदि घटनाओं को अंजाम दिया था।

लूट की ज्वेलरी को शत्रुहन ज्वैलर्स पर दुकान मालिक रजनीश कुमार सोनी उर्फ रंजीत सोनी को बेच दिया करता था। लूट की ज्वेलरी को रजनीश कुमार सोनी उर्फ रंजीत सोनी गलाकर विभिन्न प्रकार के आभूषण/टिक्की(रूप परिवर्तित)बना लेता था।

Exit mobile version