Site icon AR Live News

कालेजादू का अंधविश्वास: अमीर बनने के लिए दो महिलाओं का अपहरण कर दी मानव बलि

black magic human sacrifice two women killed by couple in kerala

केरल,(एआर लाइव न्यूज)। केरल के एलार्कुलम जिले की दो महिलाओं का अपहरण कर उनकी बलि चढ़ाने का मामला सामने आया है। मामले के खुलासे के बाद से सभी स्तब्ध हैं। पुलिस ने महिलाओं के अपहरण और हत्या के आरोप में जब तीन आरोपियों को गिरफ्तार तो पूरा मामला पता चलने पर पुलिस भी चौंक गयी।

कोच्चि शहर पुलिस के अनुसार हत्या के आरोपी दंपत्ति मालिश चिकित्सक भगवंत सिंह, पत्नी लैला और एजेंट एजेंट मोहम्मद शफी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दंपत्ति भगवंत सिंह और लैला का मानना था कि वे काले जादू के तहत महिलाओं की बलि देंगे तो वे अमीर हो जाएंगे और आर्थिक तंगी खत्म हो जाएगी।

महिलाओं को आरोपी दंपत्ति के घर तक लाने का काम मोहम्मद शफी ने किया। उसने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से परिचय किया और फिर उनका अपहरण कर उन्हें अलग-अलग महीनों में आरोपी दंपत्ति के घर तक पहुंचाया।

पूछताछ में कबूला जून माह में भी दी थी मानव बलि

पुलिस ने बताया कि गत माह एर्नाकुलम निवासी पद्मा (52) नाम की महिला 26 सितंबर को लापता हुई थी। पद्मा के परिजनों ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच कर पद्मा की कॉल रिकॉर्ड चेक किए तो उसमें एक नंबर संदिग्ध लगा, जो मोहम्मद शफी का था।

इस पर पुलिस ने मोहम्मद शफी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने महिला का अपहरण करना कबूल लिया और बताया कि उसने अहपरण दंपत्ति भगवंत सिंह और लैला के लिए किया था। वह इससे पहले भी एक महिला का अपहरण कर इस दंपत्ति तक पहुंचा चुका है।

इस पर पुलिस ने इस आरोपी दंपत्ति भगवंत सिंह और लैला को पकड़ा और पूछताछ की। आरोपी दंपत्ति ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने पद्मा की हत्या कर उसके शव के छोटे-छोटे टुकड़े तिरूवल्ला नामक जगह के पास दफना दिए हैं। वे इससे पहले जून में भी रोसिली 50 नाम की महिला की मानव बलि दे चुके हैं। आरोपी दंपत्ति ने बताया कि उन्होंने काले जादू के तहत घर में महिलाओं की बलि देकर उनकी हत्या की और फिर शव के कई टुकड़े कर दफना दिया, उन्होंने अमीर बनने के लिए मानव बलि दी।

Exit mobile version