Site iconSite icon AR Live News

फतहसागर के चारों गेट फिर से खोले

The four gates of Fatehsagar again openThe four gates of Fatehsagar again open

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। बेमौसम हुई बारिश से कई जलाशयों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई हैं। फतहसागर का भी जलस्तर बढऩे पर आज रविवार को इसके चारों गेट खोल दिए गए। स्वरूपसागर पर एक इंच की चादर चल रही है।

बीती रात हुई बारिश से फतहसागर के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई। रात भर में एक इंच जलस्तर बढऩे पर रविवार सुबह चारों गेट एक-एक इंच खोल दिए गए। बेमौसम फतहसागर का झरना चलता देख यहां सुबह से ही लोगों की चहल पहल बनी रही।

रविवार की छुट्टी होने से फतहसागर पर शाम को भीड़ और ज्यादा बढ़ सकती हैं। फतहसागर का जलस्तर अभी 13 फीट 9 इंच पर हैं और आवक बनी हुई हैं। सीसारमा नदी से आवक बनी रहने से स्वरूपसागर पर एक इंच की चादर चलने से गुमानिया नाले में पानी का बहाव नजर आ रहा हैं।

बीती रात सेमारी में 90 एमएम बारिश

बीती रात उदयपुर संभाग सहित राजस्थान मेंं कई जगह भारी और भारी से भारी बारिश होने से बेमौसम आमजन प्रभावित नजर आया। उदयपुर जिले में सेमारी में 90 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सराड़ा 64, कानोड़ 21, उदयपुर शहर 17,वल्लभनगर 11 मिमी बारिश हुई। चित्तौड़ 55,बस्सी 54,कपासन 43, प्रतापगढ़ 36, छोटी सादड़ी 35, राजसमंद के आमेट में 23 , देवगढ़ 50 मिमी बारिश हुई।

भरतपुर, अलवर, दौसा, करौली व सवाईमाधोपुर में कई जगह अति भारी बारिश

राजस्थान में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 227 मिलीमीटर बारिश भरतपुर के सेवर बांध पर हुई।
भरतपुर 214,अजन बांध 190, अलवर के कोटकासीम 205 मिलीमीटर बारिश हुई। किशनगढ़ बास 168,गोविंदगढ़ 153,काठमूर 138, रामगढ़ 132, बेहरोड 114, निमराना 112, मालाखेड़ा 106, मंडावर 102 मिमी बारिश हुई।

जयपुर के विराटनगर में 155, सेहपुर 131, करोली के श्री महावीर जी में 170,नडोटी 119, नागौर के परबतसर 109, सवाई माधोपुर के मानसरोवर में 142, खंडार 134, बामनवास 125, मोरसागर 122 मिमी बारिश हुई। भारी से भारी बारिश से कईकॉलोनियों में जल भराव होने से आमजन प्रभावित नजर आया।

Exit mobile version