Site iconSite icon AR Live News

ट्रैफिक नियम तोड़कर पुलिस से बच गए, तो ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं, चालान घर पहुंच जाएगा

udaipur police sending traffic challan to people who violates traffic rulesudaipur police sending traffic challan to people who violates traffic rules

उदयपुर पुलिस ने ऐसे 150 लोगों के घर चालान भेजे

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर ट्रैफिक नियमों को तोड़कर चौराहे से पुलिस को चकमा देकर बच निकलने वाले लोगों को अब ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है, क्यों कि चालान उनके घर भी पहुंच सकता है। उदयपुर पुलिस इस दिनों यातायात नियमों की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और ऐसे लोगों को सबक सिखाने चालान उनके घर भेज रही है।

एसपी विकास शर्मा ने बताया कि अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में शहरभर के विभिन्न चौराहों और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे का पूरा कंट्रोल है। पुलिस टीम चौराहों, मुख्य मार्गों और गलियों पर लगे इन सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऐसे वाहन चालकों को चिह्नित कर रही है, जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर पुलिस से बचने के लिए गलियों व अन्य शॉर्टकट रास्तों से निकल रहे हों।सीसीटीवी कैमरे के जरिए ऐसे वाहनों के फोटो लेकर वाहन नंबर के आधार पर चालान वाहन मालिकों के घर भेजे जा रहे हैं। शुक्रवार को 150 लोगों के घर चालान भेजे हैं।

Exit mobile version